गुगल से टक्कर लेंगे माइक्रोसाफ्ट और याहू!

Microsoft, Yahoo alliance would target Google
सैन फ्रांसिस्को। इंटरनेट की दुनिया में गूगल के एकाधिकार को चुनौती देने के लिए दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन और याहू इंक का गठजोड़ जल्दी ही होने जा रहा है। दोनों बीच चल रहा समझौते का प्रस्ताव कभी भी अंतिम रूप ले सकता है।

समाचार पत्र वाल स्ट्रीट जर्नल में मंगलवार को छपी रिपोर्ट के मुताबिक समझौते की शर्तो के अनुसार याहू अपनी वेबसाइट पर माइक्रोसॉफ्ट की नई सर्च इंजन का प्रयोग करेगा। उधर माइक्रोसॉफ्ट याहू के कुछ विज्ञापनों की देखरेख करेगा।

इस तरह से दोनों कंपनियां की निगाह सर्च से जुड़े विज्ञापनों से हासिल होने वाली आमदनी पर है, जिसे वे आपस में साझा करेंगी। वैसे अभी तक इस रिपोर्ट पर दोनों में से किसी भी कंपनी ने टिप्पणी नहीं किया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 65 फीसदी अमेरिकी इंटरनेट बाजार पर गूगल का कब्जा है जबकि याहू का 19.6 और माइक्रोसाफ्ट का 8.4 फीसदी।

पिछले वर्ष माइक्रोसॉफ्ट ने करीब-करीब याहू को 47.5 अरब डॉलर में खरीद लिया था लेकिन अंतिम समय में याहू के सह संस्थापक व मुख्य कार्यकारी जेरी यंग ने रोड़ा अटका दिया। आलोचना से तंग आकर उन्होंने बाद में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद से माइक्रोसॉफ्ट किसी भी खरीद प्रस्ताव से इंकार करता रहा है, लेकिन यंग से उत्तराधिकारी कारोल ने मई में इसकी पुष्टि की थी कि दोनों कंपनियां साझेदारी को लेकर बात कर रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+