Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी: तांत्रिक के कहने पर बच्‍ची की बलि

Uttar Pradesh murder
लखीमपुर खीरी। उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के एक गांव के खेतों में मंगलवार की सुबह एक पांच वर्षीय बच्‍ची का सिर धड़ से अलग पड़ा मिला। सिर के पास पूजा की सामग्री भी पड़ी थी। लोग इस खौफनाक मंजर को देख सन्‍न रह गए। पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस ने तफतीश शुरू की तो पता चला कि बच्‍ची की बलि चढ़ाई गई है। यही नहीं बच्‍ची की बलि किसी और ने नहीं बल्कि उसी के पड़ोसी ने दी। पुलिस ने तुरंत संदिग्‍ध ठिकानों पर दबिश डालते हुए पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया।

लखीपुर पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पांच साल की वंदना की बलि उसके पड़ोस में रहने वाले रामनिवास ने चढ़ाई। वो भी एक तांत्रिक के कहने पर। असल में रामनिवास के परिवार में कई वर्षों से बच्‍चे पैदा होते ही मर जाते थे। यही नहीं घर में कोई न कोई बीमार रहता था।

अभी तक नहीं पकड़ा गया तांत्रिक

रामनिवास भी कई दिनों से बीमार चल रहा था। एक दिन रामनिवास का संपर्क एक तांत्रिक से हुआ। तांत्रिक ने इसे ऊपरी हवा का चक्‍कर बताते हुए नर बलि देने को कहा। बस उसी की बातों में आकर रामनिवास ने अपने पड़ोसी की बच्‍ची की बलि दे डाली।

बलि देने के बाद वंदना का सिर और धड़ अलग-अलग खेतों में फेंक दिया। खेतों से सिर बरामद होने के बाद पूरा गांव सकते में आ गया। हत्या के तरीके से गांववालों को तुरंत समझ में आ गया था कि बच्ची की बलि दी गई है। क्योंकि शव के पास पूजा की सामग्री भी रखी हुई थी। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन जारी है। फिलहाल तांत्रिक अभी नहीं पकड़ा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+