Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चंद्र मोहन ने बंद किया 'चांद' अध्‍याय

Chander Mohan
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन ने अंतत: अपने जीवन का वो अध्‍याय बंद कर दिया, जिसमें वे चांद मोहम्‍मद बनकर जी रहे थे। वो वापस हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नाम चांद से चंद्र मोहन बन गए हैं। पिछले वर्ष दूसरी शादी के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर अनुराधा बाली उर्फ फिजा से शादी करने के लिए वो चांद मोहम्‍मद बने थे।

चंद्र मोहन ने हिसार के एक मंदिर में जाकर धर्मगुरुओं की उपस्थिति में हिंदू धर्म अपनाया। हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद चंद्र मोहन ने कहा, "मैं अपने समुदाय से खेद प्रकट कर चुका हूं। मुझे समझ में आ चुका है कि फिजा से शादी करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी।"

सोमवार को चंद्र मोहन ने कहा था, "मैं अपनी मां से बेहद प्यार करता हूं। संकट के समय वही मेरे साथ खड़ी रहीं। उसने बहुत पीड़ा झेली है और अब मैं उसी के साथ रहना चाहता हूं।"

राजनीतिक गलियारे में वापसी की इच्‍छा

चंद्र मोहन ने कहा था, "मैंने अपने समुदाय के नेताओं से संपर्क किया है और उनसे धर्मवापसी की इच्छा जाहिर की है। जब मैं इलाज के लिए नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती था तो फिजा मुझे देखने तक नहीं आईं। अब मैं उसके साथ नहीं रहना चाहता।"

हरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र चंद्र मोहन को फिजा से शादी करने बाद उप मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। जीवन का नया अध्‍याय चंद्र मोहन को दोबारा राजनीतिक गलियारे में ले जाता है या नहीं, यह अभी तय नहीं है। चंद्र मोहन के करीबियों की मानें तो उन्‍होंने राजनीतिक करियर में वापसी करने की इच्‍छा जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+