सेक्‍स स्‍कैंडल का विवाद सड़कों पर

Jammu protest
श्रीनगर। सेक्‍स स्‍कैंडल को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को हुए हंगामे के बाद यह विवाद अब सड़कों पर उतर आया है। पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती द्वारा मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍लाह को दी गई क्‍लीन चिट की प्रतियां सदन में फाड़े जाने के बाद राज्‍य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। इसका सीधा असर श्रीनगर व जम्‍मू की सड़कों पर देखने को मिला।

नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के सैकड़ों कार्यकर्ता पीडीपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर निकल पड़े। देखते ही देखते पीडीपी के कार्यकर्ता भी उमर अब्‍दुल्‍ला के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस लेकर निकल पड़े। दोनों ओर गुस्‍सा इतना बढ़ गया कि कई स्‍थानों पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हो गईं।

लाठी चार्ज, आंसू गैस

हिंसक झड़पों को देखते हुए इलाकों के बाजार बंद कर दिए गए। यही नहीं नारेबाजी कर रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। इलाकों में तनाव देखते हुए पुलिस ने बाजार बंद रखने के सुझाव दिए हैं।

गौरतलब है कि पीडीपी नेता मुजफ्फर बेग ने आरोप लगाया था कि उमर अब्दुल्ला का नाम एक सेक्स कांड के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो की सूची में आया है। इसके बाद क्रोधित दिख रहे उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राज्‍यपाल ने नामंजूर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+