आस्ट्रेलिया में घायल महिला ने कहा, हमलावर भारतीय जैसा था
लंबे समय से आस्ट्रेलिया में रह रही रिपोर्टर ने बुधवार को बताया कि उस पर हमला करने वाला शख्स भारतीय जैसा दिख रहा था और उसने हिंदी में धमकी दी थी।
28 वर्षीय महिला पत्रकार पर सिडनी के मध्य चौराहे पर शनिवार दोपहर हमला किया गया। रिपोर्टर ने बताया कि पगड़ी पहने हुए आए एक व्यक्ति ने उस पर हमला किया।
उसने कहा कि यह एक नस्लीय हमला नहीं है।
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने मंगलवार को कहा था कि सरकार विदेशी छात्रों को प्रभावित करने वाले किसी भी शिक्षा या प्रवास घोटाले को बर्दाश्त नहीं करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications