दूसरी तिमाही में आर्सेलर मित्तल को 80 करोड़ डॉलर का नुकसान
यह नुकसान कर पूर्व शुल्कों पर 1.2 अरब डॉलर की राशि खर्च होने के कारण हुआ है।
कंपनी के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी निवास मित्तल ने कहा, "साल के पहले छह महीने स्टील उद्योग के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे।"
उन्होंने कहा कि जिस तरह से आर्सेलरमित्तल ने इन चुनौतियों से निपटने में सफलता हासिल की उससे उनको काफी खुशी हुई।
30 जून को समाप्त तिमाही के दौरान समूह की बिक्री बढ़कर 15.17 अरब डॉलर हो गई जो इससे पूर्व की तिमाही में 15.12 अरब डॉलर थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications