कनिष्क विमान बम कांड की जांच रिपोर्ट तैयार
कनाडा के पूर्व प्रधान न्यायाधीश जॉन मेजर की अध्यक्षता वाले जांच आयोग ने मंगलवार को कहा कि सरकार को सौंपने के लिए जांच रिपोर्ट पूरी तरह तैयार है।
उल्लेखनीय है कि मंट्रियल से दिल्ली की उड़ान के दौरान एयर इंडिया के कनिष्क विमान में 23 जून 1985 को आयरलैंड के समुद्री तट के निकट हवा में विस्फोट हुआ और उसमें सवार सभी 329 लोगों की मौत हो गई।
आयोग के प्रवक्ता माइकल टेंसी ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें आशा है कि रिपोर्ट इस वर्ष के अंत तक जारी कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा, "हम रिपोर्ट छापने की प्रक्रिया में हैं, जिसमें प्रासंगिक सरकारी एजेंसियों और विभागों से राष्ट्रीय सुरक्षा समीक्षा और अनुवाद, लेआउट तथा छपाई शामिल है।"
टेंसी ने बताया कि पांच खंडों की रिपोर्ट को अंग्रेजी और फ्रें च भाषा में जारी किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications