लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
इससे पहले इसी मुद्दे पर सपा सदस्यों के हंगामे की वजह से ही सदन की कार्यवाही दिन में 12.10 बजे के लिए स्थगित कर दी गई थी। बुधवार को सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने दादरी बिजली परियोजना को गैस की आपूर्ति रोके जाने का मामला उठाना चाहा। परंतु उनसे प्रश्नकाल के बाद इस मामले को उठाने के लिए कहा गया।
प्रश्न काल खत्म होने के बाद जब महंगाई पर चर्चा के लिए वाम नेता वासुदेव आचार्य का नाम पुकारा गया तो यादव एक बार फिर खड़े हो गए। यादव ने कहा कि उन्हें गैस आपूर्ति रोके जाने के मसले को उठाने दिया जाए। इसके बाद उनकी पार्टी के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की वजह से कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications