चंद्रयान ने भेजी पूर्ण सूर्यग्रहण की तस्वीरें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के निदेशक एस.सतीश ने आईएएनएस को यहां बताया, "चंद्रयान ने पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर पड़ने वाली चंद्रमा की छाया की गति को कैमरे में कैद किया है।
उच्च रीजल्यूशन वाले चित्रों को सुबह 7.45 बजे से टीएमसी (भू-भाग मापी कैमरा) के जरिए उतारा गया है। ये चित्र बताते हैं कि चंद्रमा की छाया उत्तर-पूर्वी चीन से आस्ट्रेलिया के उत्तरी हिस्से तक फैली हुई थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications