हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश
शिमला, 28 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी पश्चिमी मानसून के कारण मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हुई और इस पहाड़ी राज्य के लोगों के चेहरे खिल उठे।
यहां के मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन भर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है।"
सिंह के अनुसार बारिश के कारण तापमान काफी नीचे आ गया है।
उन्होंने बताया कि उना जिले के अंबा और सिरमौर जिले के पछाड़ में सबसे अधिक 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उसके बाद बिलासपुर जिले के घमरूर में 101 मिलीमीटर, कांगड़ा जिले के पालमपुर में 109 मिलीमीटर व धर्मशाला में 43 मिलीमीटर, हमीरपुर जिले के झांदुत्ता में 93 मिलीमीटर, मंडी जिले के जोगिंदरनगर में 31 मिलीमीटर और शिमला में सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications