कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा की
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में दिल्ली से परवेज हाशमी, हरियाणा से शादी लाल बत्रा और राजस्थान से नरेंद्र बुड़ानिया को राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
ज्ञात हो कि दिल्ली की सीट को लेकर कुछ इस तरह की चर्चा थी कि कांग्रेस एक समझौते के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान को यह सीट दे सकती है। लेकिन ऐसा न हो सका।
दिल्ली की यह सीट कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications