मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता राजन पी. देव नहीं रहे
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि देव ने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह किया जाएगा।
केरल में अलप्पुझा जिले के चेरताला में पैदा हुए देव ने वर्ष 1980 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। आरंभ में उन्होंने छोटी-छोटी भूमिकाएं की लेकिन बाद में वह एक खलनायक के रूप में लोकप्रिय हुए।
मशूहर अभिनेता थिलकन ने कहा, "मलयालम फिल्मों में देव की कमी हमेशा महसूस की जाएगी और उनके निभाए किदार हमेशा जीवित रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications