डाक्टरों के अवकाश पर जाने के बाद भी किए गए 529 ऑपरेशन
चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव ललित कोठारी ने बताया कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों से संबद्घ चिकित्सालयों में बुधवार को 529 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। इनमें से 258 गंभीर आपरेशन किए और 60 आपातकालीन ऑपरेशन किए गए।
कोठारी ने बताया कि बुधवार को इन चिकित्सालयों में 14 हजार बहिरंग मरीज, तीन हजार अंतरंग मरीज तथा एक हजार आपातकालीन वार्ड में आये मरीजों का उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त केंद्रीय प्रयोगशाला में विभिन्न प्रकार की 12 हजार जांच की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications