मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी की तबियत बिगड़ी
भोपाल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह की बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। चिकित्सकों की सलाह पर उपचार के लिए उन्हें बॉम्बे हास्पिटल मुंबई ले जाया गया है।
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक साधना सिंह की अचानक तबियत बिगड़ी जिस पर चिकित्सकीय परामर्श लिया गया। चिकित्सकीय सलाह पर उन्हें मुम्बई ले जाया गया जहां उपचार संबधी आवश्यक परीक्षण होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications