परमाणु व्यापार पर जी8 के रुख का भारत पर प्रभाव नहीं : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री सिंह ने लोकसभा में एक बहस के दौरान अपने जवाब में कहा, "एनएसजी द्वारा इस तरह की प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण पर रोक लगाने के लिए उसमें शामिल 45 देशों में सहमति की जरूरत होगी। लेकिन फिलहाल उनके बीच ऐसी स्थिति नहीं है।" सिंह ने यह भी कहा कि एनपीटी पर भारत राजी नहीं होने वाला है।

प्रधानमंत्री इटली में जी8 द्वारा जारी किए गए उस बयान का हवाला दे रहे थे, जिसमें गैर एनपीटी देशों को परमाणु संवर्धन और पुनशरेधन (ईएनआर) प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण पर रोक लगाने की बात कही गई थी।

प्रधानमंत्री ने कहा, "सरकार पूर्ण अंतर्राष्ट्रीय असैन्य परमाणु सहयोग की उपलब्धि के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+