स्वाइन फ्लू के 23 नए मामले, पीड़ितों की संख्या 498 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है, "अब तक 2,252 संदिग्धों की जांच की गई, जिनमें से 498 में फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई। इनमें से 273 पीड़ितों को पूर्ण स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। बाकी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।"
बुधवार को सामने आए 23 नए मामलों में 12 बच्चे हैं।
बयान के मुताबिक पुणे में लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा मरीज सामने आए। पुणे में बुधवार को 11 नए मरीजों में 9 बच्चे शामिल हैं। पुणे में अब 50 बच्चे स्वाइन फ्लू से ग्रसित हो चुके हैं।
बुधवार को दिल्ली में पांच, कोच्चि में दो, कोझिकोड़, हैदराबाद, चंडीगढ़, रूड़की और गुड़गांव में एक-एक मामले सामने आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications