मध्य प्रदेश में छात्राओं के कपड़े उतरवाए, शिक्षक गिरफ्तार

जिले के गंजबासौदा विकासखण्ड के जनजाति मजदूरों की बस्ती नूरपुर टपरा में स्थित शिक्षा गारंटी स्कूल (ईजीएस) में तैनात गुरुजी संजीव शर्मा ने पांचवी कक्षा की छात्राओं को नई ड्रेस का माप लेने के बहाने कमरे में बुलाया। गुरुजी ने बन्द कमरे में एक-एक कर छात्राओं के कपड़े उतरवाए और हाथ के पंजे से बालिकाओं का माप लिया।

छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो मामला गरमा गया। गंजबासौदा के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) ने बुधवार को आईएएनएस को बताया है कि संजीव शर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है और त्योंदा थाने में उत्पीड़न का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

त्रिवेदी ने बताया है कि संजीव शर्मा के साथ कार्यरत एक शिक्षिका ने भी पूर्व में शिकायत की थी कि उसकी हरकतें ठीक नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+