ढाका में मूसलाधार बारिश, 10 मरे
सहायक मौसम वैज्ञानिक रशीदुज्जमां ने बताया कि ढाका में सोमवार और मंगलवार को 333 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 13 जुलाई, 1965 को 326 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications