मप्र में बिजली की दरों से आमआदमी आहत, खास को मिली राहत (लीड-1)

विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष ज़े एल बोस ने बुधवार को बिजली की नई दरों को घोषित किया। इसके मुताबिक घरेलू बिजली 20 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक मंहगी हो गई है। वही स्थाई प्रभार दोगुना कर दिया गया है। इसी तरह किसानो को दी जाने वाली बिजली में 30 पैसे प्रति यूनिट तक की बड़ोतरी की गई है। वही औद्योगिक इकाइयों को दी जाने वाली बिजली में 70 पैसे प्रति यूनिट, गैर औद्योगिक में 70 पैसे प्रति यूनिट और शापिंग माल को 55 पैसे प्रति यूनिट तक की रियायत दी गई है।

विद्युत नियामक आयोग द्वारा घोषित नई दरों के मुताबिक 30 यूनिट तक की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को पूर्व से लागू 2़65 रूपए प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा। इसके अलावा 31 से 50 यूनिट तक बिजली खपाने पर 2़90 रूपए, 51 से 100 तक 3़30 रूपए प्रति यूनिट, 101 से 200 तक 3़90 रूपए और 200 यूनिट से अधिक बिजली खपाने पर चार रूपए प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा।

बिजली की नई दरों के अनुसार किसानो को पहले 300 यूनिट तक 2़20 के स्थान पर 2़50 रूपए प्रति यूनिट और 300 यूनिट से अधिक पर तीन रूपए प्रति यूनिट भुगतान करना होगा।

विद्युत नियामक आयोग ने औ़द्योगिक क्षेत्र को 50 प्रतिशत तक की लोड खपत पर छह पैसे और उससे अधिक पर 70 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी की गई है इसी तरह गैर औद्योगिक क्षेत्र में 50 से अधिक लोड फेक्टर की खपत पर 70 पैसे तक की कमी की गई है। शापिंग माल के मामले में 50 प्रतिशत लोड फेक्टर तक 10 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा और 50 प्रतिशत से अधिक पर 55 पैसे प्रति यूनिट की राहत दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+