अमेरिका और चीन ने जलवायु परिवर्तन के मसौदे पर दस्तखत किए
वाशिंगटन, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका और चीन ने मंगलवार को जलवायु परिवर्तन से जुड़े एक मसौदे पर दस्तखत किए जिनमें दोनों देशों ने इस मुद्दे पर सहयोग बढ़ाने की बात कही है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस मसौदे के बारे में कुछ बातों को ही सार्वजनिक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों में इस विषय पर अभी कोई सहमति नहीं बनी है कि दोनों ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कितनी कटौती करेंगे।
गौरतलब है कि दुनिया भर में ग्रीनहाउस गैसों के कुल उत्सर्जन में लगभग आधे के लिए अमेरिका और चीन जिम्मेदार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications