त्रिपुरा विश्वविद्यालय पर सीबीआई का छापा, अधिकारी बेखबर
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने पुलिस उप अधीक्षक विश्वदीपक दास के नेतृत्व में मंगलवार और बुधवार को विश्वविद्यालय में छापा मारा और अधिकारियों से पूछताछ की।
त्रिपुरा विश्वविद्यालय के कुलपति अरुणोदय शाह ने आईएएनएस को बताया, "सीबीआई जांच और छापे के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। हमसे सीबीआई के किसी अधिकारी ने पूछताछ नहीं की है।"
त्रिपुरा सरकार और राज्य पुलिस को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications