कोलंबिया में विद्रोहियों के हमले में 5 मरे
बोगोटा, 29 जुलाई (आईएएनएस)। कोलंबिया के पश्चिमोत्तर में मंगलवार को विद्रोहियों के हमले में पांच नागरिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय सरकार के प्रवक्ता तातियाना वैलेंसिया ने बताया कि विद्रोही संगठन रिवोल्यूसनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया (एफएआरसी) द्वारा हमले किए गए। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
उन्होंने बताया, "हम रेडक्रास की मदद का इंतजार कर रहे हैं ताकि घायलों तक पहुंचा जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications