चंडीगढ़-लुधियाना रेल संपर्क 2011 तक बहाल होगा
चंडीगढ़, 29 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब में चंडीगढ़ से लुधियाना के बीच 110 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने का काम लगभग एक दशक पहले हुआ था। इस मार्ग पर वर्ष 2011 तक रेल सेवा बहाल हो जाएगी।
डिविजनल रेल प्रबंधक (अंबाला डिविजन) एच.के.जग्गी ने संवाददाताओं को बताया, "यदि योजना के मुताबिक काम हुआ तो चंडीगढ़-लुधियाना के बीच रेल संपर्क 2011 तक बहाल हो जाएगा। इस मार्ग पर यात्रियों व सामानों की आवाजाही की भारी भीड़ देखते हुए रेल संपर्क बहाल करना रेलवे के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"
जग्गी ने कहा, "हमने इस मार्ग पर 1999-2000 के दौरान काम शुरू किया था और 2006 के अंत में मोरिंदा तक यानी 45 किलोमीटर का काम पूरा हो गया था। लेकिन उसके बाद भूमि अधिग्रहण और अन्य तरह की समस्याओं के कारण काम लटक गया।"
जग्गी ने कहा कि इस मार्ग पर 30 किलोमीटर तक पटरी बिछाने का काम बाकी रह गया है।
जग्गी ने कहा, "पिछले महीने हमने भूमि अधिग्रहण संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। हमें उम्मीद है कि इस मार्ग पर पहली रेलगाड़ी वर्ष 2011 में दौड़ जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications