नौका दुर्घटना में हैती के 15 नागरिकों की मौत
मियामी, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के तुर्क्स एवं कैकोस प्रायद्वीप के निकट एक नाव के पलट जाने से हैती के 15 नागरिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नाव में हैती के लगभग 200 प्रवासी सवार थे। 118 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन 70 लोग अभी भी लापता हैं।
मियामी में अमेरिकी तटरक्षक बल के प्रवक्ता बैरी बेना ने बताया, "बचाए गए लोगों की हालत स्थिर है। किसी की हालत गंभीर नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications