दिल्ली के अपहृत छात्र का शव मिला
पुलिस ने बताया कि विकासपुरी के के.आर.मंगलम स्कूल का छात्र रिभु चावला स्कूल से वापस लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसे पकड़कर एक कार में बैठा लिया था। वह विकासपुरी में ही अपने अभिभावकों के साथ रहता था।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने उसके अपहरण के बारे में पुलिस को फोन से जानकारी दी थी।
बाद में शाम को अपहृर्ताओं ने रिभु की रिहाई के लिए उसके परिवार से 20 लाख रुपये की फिरौती मांग की थी। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि परिवार ने फिरौती दी या नहीं।
रिभु का शव बुधवार सुबह दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में रेयान पब्लिक स्कूल के समीप पाया गया। रिभु के स्कूली कपड़ों से उसकी पहचान हुई।
पुलिस ने बताया कि रिभु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि गिरफ्तारी के भय से अपहृर्ताओं ने रिभु की हत्या कर दी। उन्हें शीघ्र पकड़ने के लिए जांच और तलाशी अभियान जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications