दलाई लामा को वारसा की मानद नागरिकता
दलाई लामा के कार्यालय में संयुक्त सचिव तेनजिन तकल्हा ने आईएएनएस को बताया, "दलाई लामा को रॉयल कैस्टल में बुधवार को आयोजित एक समारोह में वारसा की मानद नागरिकता प्रदान की गई। उन्हें यह सम्मान तिब्बत की आजादी के लिए शुरू किए गए अभियान के लिए प्रदान किया गया है।"
तकल्हा ने कहा कि दलाई लामा पोलैंड में पहले से ही रोक्ला के मानद नागरिक हैं और वहां की जैगीलोनियन युनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी प्रदान कर रखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications