मऊ में 6 लोगों की ट्रक से कुचलकर हुई मौत के बाद हंगामा
मौके पर पहुंची पर भीड़ ने जमकर पथराव किया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। पूरे इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।
जिले के शहर कोतवाली प्रभारी जे.पी.तिवारी ने वहां संवाददाताओं को बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजे की है, जब शहर के एक अत्यंत भीड़भाड़ वाले इलाके में एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर 18 लोगों को कुचल दिया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बारह घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिवारी ने बताया कि घटना के बाद आक्रोषित भीड़ ने जमकर उपद्रव मचाया। भीड़ ने तीन पुलिस चौकियों और डाकघर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। हालात काबू में करने की तरफ से बल का प्रयोग किया गया। फिलहाल पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications