ईरानी निर्वासित शिविर में झड़प में 8 मरे, 455 घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पूवरेत्तर प्रांत दियाला के गवर्नर अब्देल-नसीर अल-महदवी ने पत्रकारों को बताया है कि अशरफ शिविर में मंगलवार को इराकी पुलिस से संघर्ष में पीपुल्स मुजाहिदीन ऑफ ईरान (पीएमओआई) के आठ सदस्य मारे गए और कम से कम 425 अन्य घायल हो गए।
अल-महदवी ने बताया कि संघर्ष में इराकी सुरक्षा बल के 30 जवान घायल हुए हैं, जबकि 50 अन्य पर आंसू गैस का असर पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications