गैस विवाद जल्द खत्म करना चाहते हैं अनिल अंबानी
यहां कांफ्रेंस कॉल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल अंबानी ने कहा कि समूह की कंपनी रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने विवाद को तुरंत सुलझाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय और रिलायंस इंडस्ट्रीज दोनों को नोटिस भेजा है।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले पर एक सितंबर को अंतिम सुनवाई करने की बात कही है। इस बारे में उनकी कंपनी गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस पहल का समर्थन करेगी।
उन्होंने कहा, "रिलायंस नेचुरल र्सिोसेज को आशा है कि पेट्रोलियम मंत्रालय मामले पर अंतिम सुनवाई के हमारे आग्रह को स्वीकार करेगा और रिलायंस इंडस्ट्रीज से गुमराह नहीं होगा।"
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने बंबई उच्च न्यायालय ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को कृष्णा गोदावरी बेसिन से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी को 12 मिलियन यूनिट गैस की आपूर्ति के बाद रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज को 17 वर्ष तक 28 मिलियन यूनिट गैस 2.34 रुपये प्रति यूनिट की दर से देने का आदेश दिया था।
लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे दी, जिसने 20 जुलाई को मामले की सुनवाई की और अगली सुनवाई के लिए एक सितम्बर की तारीख तय की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications