आईटी तथा आउटसोर्सिग राजस्व में 7 प्रतिशत वृद्धि के आसार
एक अग्रणी उद्योग समूह के मुताबिक इस साल आईटी तथा आउटसोर्सिग से जुड़े घरेलू बाजार में अपेक्षाकृत ज्यादा तेजी से वृद्धि होगी और इस वर्ष इन क्षेत्रों से प्राप्त होने वाला राजस्व 6.4 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
'द नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज' (नैसकॉम) ने अपने ताजा अध्ययन के आधार पर भविष्यवाणी की है कि इस वित्त वर्ष में सॉफ्टवेयर और आउटसोर्सिग उद्योग के अंतर्गत निर्यात में 4 से 7 प्रतिशत की वृद्धि होगी और इस क्षेत्र से प्राप्त होने वाला राजस्व 4.8 से 5.0 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
नैसकॉम ने कहा है कि इन दो क्षेत्रों के घरेलू बाजार में इससे भी अधिक तेजी से विकास होगा। यह क्षेत्र 15 से 18 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 1.3 अरब डॉलर राजस्व देने में सफल रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications