झारखंड के युवाओं में सेक्स प्रति जागरूकता का अभाव !

रांची, 29 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के युवाओं में विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में सेक्स के प्रति जागरूकता में बदलाव नहीं आया है। एक अध्ययन में बताया गया है कि यहां के युवा आज भी कंडोम के उपयोग व एड्स प्रति सचेत नहीं हैं।

अध्ययन में बताया गया है कि यहां 17 फीसदी युवक और सात फीसदी युवतियां शादी से पूर्व यौन संबंध स्थापित करती हैं। जबकि इस मामले में राष्ट्रीय औसत देखा जाए तो पुरूषों में करीब 15 और महिलाओं में तीन फीसदी है।

अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (आईआईपीएस) मुंबई और जनसंख्या परिषद नई दिल्ली द्वारा देश के छह राज्यों में कराए गए सर्वे के बाद मंगलवार को झारखंड के बारे में यह रिपोर्ट जारी की गई।

आईआईपीएस के एसोसिएट प्रोफेसर उषा राम ने आईएनएस को बताया, "युवकों में राष्ट्रीय स्तर पर शादी से पूर्व यौन संबंध स्थापित करने का अनुपात 15 से 16 फीसदी है, जबकि महिलाओं में यह अनुपात केवल तीन से पांच फीसदी है।"

उन्होंने बताया कि शादी से पूर्व यौन संबंध बनाने के मामले में 19 फीसदी ग्रामीण इलाकों में और शहरी क्षेत्र के 10 फीसदी युवा शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं में यह आठ फीसदी और शहरी क्षेत्रों में तीन फीसदी है।

करीब 8,814 लोगों से पूछताछ करने के बाद यह रिपोर्ट जारी की गई। इसमें 15 से 24 वर्ष के बीच अविवाहित और शादीशुदा पुरूषों और महिलाओं को शामिल किया गया था। साथ ही इसमें 29 वर्ष से कम उम्र के शादीशुदा पुरूषों को भी शामिल किया था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यहां के युवाओं में एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूकता के मामले में राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले काफी कम है। राज्य में केवल 27 फीसदी पुरूष और 17 फीसदी महिलाएं ही एचआईवी एड्स के बारे में जानकारी रखती हैं। राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो यह 50 फीसदी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+