उड़ीसा तट पर सुरक्षा अभ्यास शुरू
इस सुरक्षा अभ्यास में राज्य पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, बंदरगाह, सीमा शुल्क व मत्स्य पालन अधिकारियों के अलावा बंदरगाहों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर तैनात निजी सुरक्षा एजेंसियां भी हिस्सा ले रही हैं।
नौसेना के कमांडर पी.जे. सिंह ने कहा, "यह एक सामूहिक अभ्यास है। इसमें पूरा सुरक्षा दल दो समूहों में बांटा जाएगा। एक घुसपैठिया समूह होगा और दूसरा समूह हमले को विफल करेगा।"
48 घंटे का यह अभ्यास समुद्र के रास्ते से एक घुसपैठ को विफल करने की कोशिश करेगा, जिस तरह 26 नवंबर 2008 को मुंबई में घुसपैठ कर हमला किया गया था।
इस अभ्यास में स्वास्थ्य अधिकारी और स्थानीय मछुआरे भी हिस्सा ले रहे हैं। इससे उन्हें किसी वास्तविक हमले की स्थिति में उससे निपटने का हुनर सीखने को मिलेगा।
सिंह ने कहा, "अभ्यास के लिए नौसेना अपने पांच पोत तैनात करेगी, जबकि तट रक्षक बल की ओर से उसके अवरोधक वाहन तैनात किए जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications