देश के शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 158 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 158.48 अंकों (1.03 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,173.46 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,379.43 के ऊपरी और 14,888.41 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स पिछले बंद की तुलना में 38.75 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 50.60 अंकों (1.1 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,513.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,573.85 के ऊपरी और 4,420.80 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 1.70 अंक की मामूली बढ़त के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 54.28 अंकों (0.98 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,477.09 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 91.06 अंकों (1.46 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,154.75 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी,टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,सीडी) और धातु क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
रियल्टी के शेयर मूल्यों में 4.36 प्रतिशत,सीडी के शेयर मूल्यों में 3.13 प्रतिशत और धातु क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1558 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई। 1089 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications