अपने ही घर में 9 वर्षो से नजरबंद जर्मन लड़की बरामद की गई
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मुख्य अभियोजक जुअरजेन स्किरमेयर ने कहा कि वह लड़की कभी भी स्कूल नहीं गई है और वह मानसिक रूप अस्वस्थ तथा शारीरिक रूप से चोटिल भी है।
अभियोजक ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसके इस दशा तक पहुंचने में उसके परिजनों के व्यवहार का कितनी भूमिका है।
स्कीरमेयर ने कहा कि जहां वह लड़की रहती थी, वहां न छत थी और न कोई ताला ही लगा था। लेकिन वह वहां उपेक्षित अवस्था में थी।
लड़की का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications