तृणमूल के मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई हो : माकपा
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पश्चिम बंगाल के नक्सल प्रभावित लालगढ़ में अर्धसैनिक बलों के भेजने के कैबिनेट के फैसले पर सवाल उठाने के लिए तृणमूल के दो केंद्रियों मंत्रियों पर बुधवार को कार्रवाई की मांग की।
माकपा ने तृणमूल के मंत्रियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने 'सामूहिक जवाबदेही का उल्लंघन' किया है।
माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य सीताराम येचुरी ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "हमने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस मामले में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री शिशिर अधिकारी और जहाजरानी राज्य मंत्री मुकुल राय के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। "
येचुरी ने कहा कि क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों की उपस्थिति में मंत्रियों ने नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में सवाल उठाया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
माकपा नेता ने कहा कि क्योंकि अर्धसैनिक बलों को भेजने का फैसला केंद्रीय कैबिनेट ने किया था इस तरह दोनों मंत्रियों ने 'सामूहिक जवाबदेही का उल्लंघन' किया है।
लालगढ़ में पिछले माह नक्सलियों द्वारा पुलिस शिवरों में आग लगा दिए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications