चीन में रेलगाड़ी दुर्घटना में 4 मरे 34 घायल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ट्रेन संख्या 1473 मध्य हुबेई प्रांत के जिआंगफान से गुआंगदांग प्रांत के झांजिआंग के लिए जा रही थी। यह ट्रेन रास्ते में गुआंगसी के लिउझाउ शहर में एक घाटी में तड़के 4.22 बजे पटरी से उतर गई।
नैन्निंग रेलवे ब्यूरो की ओर से कहा गया है कि गाड़ी का इंजिन और प्रथम चार स्लीपर श्रेणी के डिब्बे पटरी से उतर गए।
लिउझाउ में एक सरकारी अधिकारी सिआंग जुन ने कहा कि घायल 34 यात्रियों में से 11 की हालत गंभीर है।
दुर्घटना के कारण पटरी पर आ गिरे चट्टानों और मलबों को हटाने के लिए सैकड़ों श्रमिकों को काम पर लगाया गया है और क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने के लिए एक बड़ी क्रेन का सहारा लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications