कार निर्माता होंडा के मुनाफे में 96 प्रतिशत की गिरावट
जापान की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता होंडा ने कहा कि यद्यपि लागत में कटौती के उपायों से पहली तिमाही में कुछ सकारात्मक परिणाम हासिल हुए थे लेकिन उत्पादन घटाने और येन की मजबूती से इन तीन महीनों में मुनाफा घट गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार होंडा का संचालन मुनाफा 88 गिरकर 25.16 अरब येन रह गया है, वहीं पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में बिक्री में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है।
तिमाही नतीजों के बावजूद होंडा का मार्च तक पूरे वर्ष के व्यापार में लाभ बढ़ा है। पहले 40 अरब येन के अनुमान से विपरीत कंपनी को 55 अरब येन का शुद्ध मुनाफा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications