प्रधानमंत्री का बलूचिस्तान पर किसी दस्तावेज के मिलने से इंकार
संसद के निचले सदन लोकसभा में दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त वक्तव्य पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए सिंह ने कहा कि ऐसा कोई दस्तावेज नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री की शर्म अल-शेख यात्रा के दौरान दोनों देशों ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया था जिसमें बलूचिस्तान और समग्र वार्ता प्रक्रिया से आतंकवाद के मुद्दे को अलग रखने की बात कही गई थी।
सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता यशवंत सिन्हा द्वारा उठाए गए सवालों पर यह बात कही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications