एयरलाइंस सुरक्षा जांच में भारतीय नियमों का पालन करें : पटेल
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कांटीनेंटल एयरलाइंस के अधिकारियों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की ली गई तलाशी को लेकर हाल में उठे विवाद के संदर्भ में पटेल ने कहा, "भारत में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी के नियमों का पालन किया जाना चाहिए।"
इस साल अप्रैल में कांटीनेंटल एयरलाइंस के अधिकारियों ने विमान में सवार होने से पहले कलाम की तलाशी लेने के साथ उनके जूते उतरवाए थे।
पटेल ने कहा कि कांटीनेंटन एयरलाइन इस बारे में पहले की माफी मांग चुकी है ऐसे में इस मुद्दे को अमेरिकी सरकार के सामने उठाने का कोई मतलब नहीं है।
एक कार्यक्रम के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "यदि इस बारे में हमें कोई परेशानी होगी तो हम अमेरिकी सरकार से बात करेंगे।"
सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया द्वारा वित्तीय संकट से उबरने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह केवल एक अफवाह है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications