इन्दौर के कालेज में मोबाइल और स्कार्फ प्रतिबंधित

पढ़ाई के दौरान छात्रों के मोबाइल की घंटी बचने से व्यवधान पैदा होता है। वहीं चेहरे पर स्कार्फ बाधे होने के कारण छात्राओं की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थितयां संस्थान के लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी कर रही थीं। इसी को ध्यान में रख कर प्रबंधन ने मोबाइल और स्कार्फ पर रोक लगाई है।
संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर पी़ के. सेन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि कक्षा, प्रयोगशाला और पुस्तकालय में छात्रों को मोबाइल बन्द रखना होगा। साथ ही परिसर में कोई भी छात्र अथवा छात्रा चेहरे पर स्कार्फ बांधकर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications