पतलून पहनने पर महिला पत्रकार को 40 कोड़े
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्तंभकार और सूडान में संयुक्त राष्ट्र की सूचना अधिकारी लुबना अहमद हुसैन को खारतूम से इसी महीने के आरंभ में 13 अन्य महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया गया था।
लुबना के साथ गिरफ्तार 10 अन्य महिलाओं को 10-10 कोड़े मारे गए। परंतु लुबना ने एक वकील की मांग की है और इससे उसके मामले की सुनवाई में देरी हुई।
उन्होंने खुद पर कोड़े बरसाए जाने के दृश्य को देखने के लिए स्थानीय और विदेशी पत्रकारों को आमंत्रित किया है।
गौरतलब है कि उत्तरी सूडान में इस्लामिक कानून लागू हैं और उसके मुताबिक महिलाओं का पतलून पहनना अपराध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications