लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित (लीड-1)

प्रश्नकाल शुरू होते ही सपा के मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद वह दादरी बिजली संयत्र को गैस की आपूर्ति नहीं कर रही है। सपा सदस्यों ने इस मसले पर पेटोलियम मंत्री मुरली देवड़ा के इस्तीफे की भी मांग की।

मुलायम ने कहा कि लंबे समय से इस परियोजना के लिए गैस आपूर्ति किए जाने की मांग की जा रही है और समय रहते केंद्र सरकार ने इस मांग को मान लिया होता तो आज उत्तर प्रदेश और इससे सटे राज्यों में बिजली की समस्या इतनी गंभीर नहीं होती।

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सपा सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया, जिसके बाद सपा के सदस्य शांत हो गए।

प्रश्नकाल खत्म होते ही लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने मंहगाई के विषय पर चर्चा की शुरुआत करने के लिए मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बासुदेव आचार्य का नाम पुकारा। इतने में मुलायम सिंह यादव खड़े हो गए और दादरी बिजली संयत्र का मामला उठाने लगे। सपा के सभी सदस्य लोकसभाध्यक्ष के आसन के नजदीक आ गए और मुलायम सिंह यादव को बोलने की इजाजत की मांग करने लगे।

सपा सदस्यों द्वारा हंगामा जारी रखने के चलते लोकसभाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए 12़15 तक स्थगित कर दी।

इसके बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, सपा सदस्यों ने हंगामा जारी रखा, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। सपा सदस्यों के इस रवैये के कारण महंगाई के मुददे पर सदन में प्रस्तावति चर्चा नहीं हो सकी।

दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी हंगामा जारी रहा और इसे तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संयुक्त वक्तव्य पर आज सदन में बयान देने वाले थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+