स्पेन में कार बम धमाके में 46 घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विस्फोट पुलिस बैरक के पीछे एक खड़ी कार में हुआ।
खबरों में बताया गया है कि विस्फोट में घायल हुए कम से कम 38 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है। घायलों में अधिकांश पुलिस अधिकारियों के परिवार वाले बताये जाते हैं।
गौरतलब है कि 1968 के बाद से आतंकवादी संगठन ईटीए के हमले में स्पेन में अब तक 850 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications