दिल्ली में भारी बारिश की संभावना
सफदरजंग स्थित मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार को तेज वर्षा की संभावना है और कुछ स्थानों पर तूफानी बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। आद्रता अधिक बनी रह सकती है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को दिल्ली में 70 मिलीमीटर वर्षा हुई, इससे कुछ इलाकों में पानी भर गया और मंगलवार को यातायात प्रभावित हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications