बेग के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी पीडीपी (लीड-1)

कानून मंत्री अली मुहम्मद सागर ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि पीडीपी सदस्य ने मुख्यमंत्री के खिलाफ गलत आरोप लगाया और एनसी उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष मुहम्मद अकबर लोन ने सीबीआई द्वारा विधानसभा सचिवालय को भेजे एक पत्र को सदन में पढ़ा। पत्र में उमर अब्दुल्ला को क्लीन चिट दी गई है।

पीडीपी सदस्यों ने इसका विरोध किया और सीबीआई की क्लीन चिट की प्रतियां फाड़ डालीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बशीर अहमद किरमानी द्वारा इस मामले में दिए गए निर्णय का हिस्सा रही 'शर्मनाक सूची' में उमर का नाम शामिल था।

उधर, विधानसभा की कार्यवाही आरंभ होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने कहा कि विधानसभा का सत्र जारी नहीं रखा जा सकता क्योंकि मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद राज्य में कोई सरकार नहीं है।

जहां आज गठबंधन सरकार के सभी मंत्री सदन में मौजूद थे वहीं उमर अब्दुल्ला सदन में नहीं आए।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पीडीपी नेता बेग ने एक सूची पेश की और कहा कि इसमें सेक्स स्कैंडल की सीबीआई जांच के बाद आरोपियों की सूची है। उनके अनुसार सूची में 102वें नंबर पर उमर अब्दुल्ला का नाम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+