पीडीपी ने विधानसभा में सीबीआई के पत्र की प्रतियां फाड़ी
कानून मंत्री अली मुहम्मद सागर ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि पीडीपी सदस्य ने मुख्यमंत्री के खिलाफ गलत आरोप लगाया है और एनसी उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष मुहम्मद अकबर लोन ने सीबीआई द्वारा विधानसभा सचिवालय को भेजे एक पत्र को सदन में पढ़ा। पत्र में उमर अब्दुल्ला को क्लीन चिट दी गई है।
पीडीपी सदस्यों ने इसका विरोध किया और सीबीआई की क्लीन चिट की प्रतियां फाड़ डालीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बशीर अहमद किरमानी द्वारा इस मामले में दिए गए निर्णय का हिस्सा रही 'शर्मनाक सूची' में उमर का नाम शामिल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications