हाथी के हमले में एक की मौत, 4 घायल
जिले के नगरा थाना-प्रभारी अनुज कुमार ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि घटना नरही गांव की है, जहां बुधवार को एक हाथी ने जीप सवार पांच लोगों पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि सड़क पर हल्का जाम लगा था, इस दौरान एक जीप हाथी के बगल से गुजर रही थी। हाथी एकाएक हिंसक हो गया और उसने जीप पर हमला कर दिया, जिसमें जीप चालक जितेंद्र (22) की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कुमार ने बताया कि पालतू हाथी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी को अपने कब्जे में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications