नक्सलियों ने की पूर्व मुखिया की हत्या

मुजफ्फरपुर के पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी) राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात नक्सलियों ने पैगंबरपुर गांव में धावा बोलकर उप मुखिया प्रेमचंद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। उनके दो भाइयों की हत्या भी दो वर्ष पूर्व नक्सलियों ने ही कर दी थी।
इधर, हत्या के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने पैगंबरपुर के सभी सड़कों को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक सहित पुलिस के जवानों को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कुमार के अनुसार पैगंबरपुर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications