उमर अब्दुल्ला ने इस्तीफा दिया

Omar Abdullah
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को राज्यपाल एन.एन. वोहरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अबदुल्लाह ने यह कदम विधानसभा में विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग द्वारा उन पर वर्ष 2006 के सेक्सकांड में लिप्त होने का आरोप लगाए जाने के बाद उठाया।

वहीं दूसरी ओर बेग ने सेक्सकांड में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की कथित संलिप्तता की जांच कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उनके पिता फारुक अब्दुल्ला भी इस कांड में लिप्त हैं।

संवाददाताओं से बातचीत में बेग ने कहा, "हम जांच कराना चाहते हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय पहुंचने दो और अपने निरीक्षण में जांच करने दो या फिर सर्वोच्च न्यायालय का कोई सेवानिवृत्त न्यायाधीश इसकी जांच करे।"

बेग ने माना कि यह सिर्फ आरोप है और उन्होंने कहा कि उन्हें या उनकी पार्टी को इसकी कोई चिंता नहीं है कि उमर इस्तीफा देते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि "उमर को ही यह तय करना है कि वे इस्तीफा दें या पद पर बने रहें"।

बेग ने कहा कि सीबीआई की ओर से उच्च न्यायालय में दाखिल की गई सूची में पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुला का नाम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि "उमर के पिता का नाम 38 वें नंबर पर है। मैंने सदन में उनका नाम इसलिए नहीं लिया क्योंकि वह उसके सदस्य नहीं हैं।"

बेग द्वारा आरोप लगाते ही उमर अबदुल्लाह ने विधानसभा में अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। सहयोगियों द्वारा समझाने के बावजूद उमर अबदुल्लाह ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+