व्हिस्की छोड़ दीजिए जसवंत जीः मुखर्जी

दरअसल वित्तमंत्री ने जसवंत सिंह की उस टिप्पणी पर कटाक्ष किया जिसमे उन्होंने बजट में आयकर छूट की सीमा को अपर्याप्त बताते हुए कहा था कि "इस छूट की राशि से तो एक बोतल व्हिस्की भी नहीं खरीदी जा सकती"।
सदन में ठहाके के बीच प्रणब ने कहा, "मैं खुद धूम्रपान छोड़ चुका हूं। क्योंकि यह आदत हमारे लिए इस उम्र में ठीक नहीं है।" जसवंत 71 वर्ष के हौं और प्रणब 73 वर्ष के हो रहे हैं।
सिंह ने बजट पर चर्चा के दौरान कहा था कि उनके जैसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयकर छूट की सीमा में की गई बढ़ोतरी कोई खास नहीं है। उन्होंने कहा कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को 1030 रुपये की बचत होगी जबकि महिलाओं को 1545 रुपये की। सिंह ने कहा था, "महोदय, 1030 रुपये, मेरी उम्र में। मैं तो इतने में एक बोतल व्हिस्की भी नहीं खरीद सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications